Kasganj news अमांपुर पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 04 मोटर साइकिलें बरामद ।

Sep 07, 2026 - 19:06
0 0
Kasganj news अमांपुर पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 04 मोटर साइकिलें बरामद ।

block-350 block-350

अमांपुर पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 04 मोटर साइकिलें बरामद । कासगंज पुलिस अधीक्षक ओ0 पी0 सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र के नेतृत्व मे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अमांपुर पुलिस द्वारा दिनांक 06-09-2026 को चैकिंग के दौरान 01 शातिर अभियुक्त वीरपाल पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम लखमीपुर थाना अमांपुर जनपद कासगंज को मय चोरी की मो0सा0 के विकाश सक्सेना प्र0 निरी0 थाना अमांपुर जनपद कासंगज ने मय पुलिस टीम के जखा रोड तिराहे के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । अभि0 की निशांदेही पर 03 चोरी की मो0सा0 को ग्राम हरथरा के पास झाडियों से बरामद किया गया है, गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अमांपुर पर मु0अ0सं0- 222/26 धारा 317(2), 317(5), 345(2) बीएनएस पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User