तहसील समाधान दिवस में गूंजीं फरियादें, डीएम ने अफसरों को दिखाई सख्ती

Aug 17, 2026 - 21:58
0 0
तहसील समाधान दिवस में गूंजीं फरियादें, डीएम ने अफसरों को दिखाई सख्ती

block-350 block-350

तहसील समाधान दिवस में गूंजीं फरियादें, डीएम ने अफसरों को दिखाई सख्ती

फर्रुखाबाद । सदर तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस में सोमवार को फरियादियों की भीड़ उमड़ी। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए। डीएम ने अधिकारियों को साफ चेताया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, खानापूर्ति अथवा अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस में कुल 102 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें सबसे अधिक 54 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं।

इसके अलावा पुलिस विभाग की 25, विद्युत विभाग की 5, विकास विभाग की 4, नगर पालिका की 2 तथा अन्य विभागों की 12 शिकायतें शामिल रहीं। अधिकारियों की मौजूदगी में इनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए आवश्यकता पड़ने पर मौके पर पहुंचकर जांच की जाए और शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए समस्या का समाधान कराया जाए। उन्होंने पूर्व में लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से कहा कि पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य सिर्फ शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि आम जनता को त्वरित और प्रभावी राहत उपलब्ध कराना है। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। समाधान दिवस में राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों की संख्या सबसे अधिक रही। इसके बाद पुलिस विभाग से संबंधित फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भूमि विवाद, पुलिस संबंधी मामलों और अन्य जनशिकायतों में निष्पक्षता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम की सख्ती से साफ संदेश रहा कि जनता की शिकायतों को टालने या फाइलों में दबाए रखने के बजाय अधिकारी समयबद्ध कार्रवाई करें और समाधान का असर जमीन पर दिखाई दे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User