एटा में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता-अखंडता की शपथ

Aug 15, 2026 - 12:42
0 1
एटा में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता-अखंडता की शपथ

block-350 block-350

एटा में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता-अखंडता की शपथ

एटा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद एटा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन ने अपने आवास पर ध्वजारोहण के बाद पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द प्रांगण में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण कर उपस्थित पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह के दौरान भारत सरकार एवं प्रशासन द्वारा चयनित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त प्रतिसार निरीक्षक अनुपम को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया।

वहीं पुलिस महानिदेशक यूपी-112 उत्तर प्रदेश की ओर से कमांडर आरक्षी मदन कुमार, सचिन कुमार तथा होमगार्ड चालक विपिन कुमार, रतनवीर सिंह और रतनलाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक से निरीक्षक अखिलेश दीक्षित, उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव, राजन लाल, अजय कुमार, हेमराज गौतम, उपनिरीक्षक परिवहन राजीव कुमार तथा मुख्य आरक्षी सत्यप्रकाश को सम्मानित किया गया। इसके अलावा उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, छत्रपाल, मुख्य आरक्षी एलआईयू आशीष कुमार दुबे, विजय कुमार, मनीष कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। निरीक्षक गोविन्द सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान तथा उपनिरीक्षक श्रवण कुमार निगम को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह सिल्वर प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

समारोह में मूक-बधिर प्रशिक्षण संस्था (एटा एसोसिएशन ऑफ द डेफ) के सदस्यों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें चेयरमैन नितिन गुप्ता, अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, महासचिव अनुराग मिश्रा, सचिव रतन कुमार तथा सदस्य नीलू सिंह, आशीष द्विवेदी और जोय शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में पुलिसकर्मियों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया। एसएसपी डॉ. इलामारन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जनपदवासियों एवं पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। जिला मुख्यालय के साथ-साथ जनपद के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी यातायात अरुण कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User