जैथरा पुलिस ने 24 घंटे में घंटा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Aug 06, 2026 - 08:32
0 0
जैथरा पुलिस ने 24 घंटे में घंटा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

block-350 block-350

जैथरा पुलिस ने 24 घंटे में घंटा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

एटा । थाना जैथरा पुलिस ने घंटा चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए 8 घंटे/घंटियां बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत जैथरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी आकाश (25) पुत्र गुड्डू निवासी मोहल्ला शास्त्रीनगर, कस्बा एवं थाना जैथरा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना जैथरा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 267/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके कब्जे से चोरी किए गए 8 घंटे/घंटियां बरामद हुई हैं।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक राकेश सिंह, कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल सत्यम तथा रिजर्व कांस्टेबल अंकित चौधरी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User