4 माह की गर्भवती महिला ने पुलिस पर थर्ड डिग्री और गर्भपात कराने का लगाया आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की मांग

Aug 06, 2026 - 21:36
0 26
4 माह की गर्भवती महिला ने पुलिस पर थर्ड डिग्री और गर्भपात कराने का लगाया आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की मांग

block-350 block-350

4 माह की गर्भवती महिला ने पुलिस पर थर्ड डिग्री और गर्भपात कराने का लगाया आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की मांग

एटा। जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर हिरौदी निवासी भूरी पत्नी संतोष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर थाना छिबरामऊ (जनपद कन्नौज) के पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि 5 जुलाई 2026 की शाम करीब 8 बजे पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और बिना कोई कारण बताए उसे तथा उसकी दो बेटियों को अपने साथ ले गए। प्रार्थना पत्र के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसने आरोप लगाया कि उस समय वह चार माह की गर्भवती थी, इसके बावजूद उसके पेट पर लात-घूंसे मारे गए। महिला का कहना है कि उसे थाना छिबरामऊ ले जाकर हिरासत में रखा गया, जहां उसके साथ अमानवीय व्यवहार और गंभीर मारपीट की गई। उसने आरोप लगाया कि उसकी दोनों बेटियों के साथ भी मारपीट कर चोरी का सामान बरामद कराने का दबाव बनाया गया।

महिला का यह भी आरोप है कि बाद में 7 जुलाई 2026 को थाना छिबरामऊ में उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। जेल में तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकीय जांच में गर्भस्थ शिशु की स्थिति गंभीर बताई गई। जमानत पर रिहा होने के बाद कराए गए अल्ट्रासाउंड में गर्भपात होने और शिशु की मृत्यु की जानकारी मिलने का दावा महिला ने किया है। पीड़िता का कहना है कि उसने इस संबंध में थाना मलावन में भी शिकायत दी, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं विधिक कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक, राष्ट्रीय महिला आयोग, राज्य महिला आयोग, एडीजी आगरा जोन, डीआईजी अलीगढ़ रेंज, मुख्यमंत्री तथा गृह विभाग को भी भेजी गई है। पुलिस का पक्ष: इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष या प्रतिक्रिया समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सकी है। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User