फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा करने के मामले में दो वांछित गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा करने के मामले में दो वांछित गिरफ्तार
एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा करने के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 201/26, धारा 420, 467, 468 एवं 471 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान बुधवार को दत्तपुर-कुंजपुर जाने वाले मार्ग के मोड़, औंछा रोड से वांछित अभियुक्त सूरजपाल पुत्र स्व. मोहरमन सिंह निवासी ग्राम खरगपुर, थाना सकीट तथा योगेन्द्र पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम खरगपुर, थाना सकीट, जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद दोनों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह पवार, उपनिरीक्षक पारस त्यागी तथा कांस्टेबल अजीत सिंह शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)