14 अगस्त तक गैर ऋणी किसान कराएं खरीफ फसलों का बीमा
14 अगस्त तक गैर ऋणी किसान कराएं खरीफ फसलों का बीमा
एटा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि वर्ष 2026-27 के खरीफ एवं रबी मौसम में जनपद एटा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन हेतु यूनीवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि खरीफ 2026 मौसम में गैर ऋणी कृषकों के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 तथा ऋणी कृषकों के लिए 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। खरीफ मौसम में बाजरा, मक्का एवं धान तथा रबी मौसम में गेहूँ, लाही, सरसों एवं आलू अधिसूचित फसलें हैं। गैर ऋणी किसान जन सेवा केंद्र के माध्यम से बीमित राशि का 2 प्रतिशत प्रीमियम जमा कर एक हेक्टेयर तक फसल का बीमा करा सकते हैं। प्रीमियम की राशि फसल की किस्म एवं क्षेत्रफल के आधार पर निर्धारित की जाएगी। ऋणी कृषक अपने केसीसी जारी करने वाली बैंक शाखा से संपर्क कर फसल बीमा के विकल्प का चयन कर सकते हैं।
उप कृषि निदेशक ने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य विपरीत परिस्थितियों में फसल क्षति होने पर योजना के अंतर्गत जोखिम सुरक्षा का लाभ प्राप्त हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)