कायमगंज में अत्याधुनिक 'मिथिलेश मेमोरियल हॉस्पिटल' का शुभारंभ, अब शहरों की दौड़ से मिलेगी राहत
कायमगंज में अत्याधुनिक 'मिथिलेश मेमोरियल हॉस्पिटल' का शुभारंभ, अब शहरों की दौड़ से मिलेगी राहत
सुराग ब्यूरो रिपोर्टर
कायमगंज, फर्रुखाबाद। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात के रूप में पुलिया के पास अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मिथिलेश मेमोरियल हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। अस्पताल शुरू होने से अब कायमगंज व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल के संरक्षक सतेन्द्र सिंह गंगवार (एडवोकेट) तथा मुख्य अतिथि अजय सिंह गंगवार उर्फ सन्नू बाबू ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण, भरोसेमंद एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी या दूरी के कारण कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रहे, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की टीम अपनी सेवाएं देगी। इनमें डॉ. सोम पाटिल (एमबीबीएस), जिन्हें इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक्स, डायबिटोलॉजी एवं 2डी इकोकार्डियोग्राफी का विशेष अनुभव है और जो पूर्व में राजीव गांधी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, दिल्ली में सेवाएं दे चुके हैं।
इसके अलावा डॉ. सुशील कुमार गंगवार (बीएएमएस) तथा डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह (एमबीबीएस, एमडी) भी मरीजों का उपचार करेंगे। अस्पताल में सामान्य ओपीडी, भर्ती की सुविधा, जनरल एवं प्राइवेट वार्ड, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा तथा फार्मेसी उपलब्ध रहेगी। वहीं आधुनिक जांच सुविधाओं के तहत डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, कलर डॉप्लर और अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब की व्यवस्था की गई है। यहां सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल, एचबीए1सी, ब्लड शुगर सहित कई महत्वपूर्ण जांचें एक ही परिसर में कराई जा सकेंगी। अस्पताल के शुभारंभ से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अब गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक जांच के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा इलाज समय पर शुरू हो सकेगा। क्षेत्र में बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं को देखते हुए मिथिलेश मेमोरियल हॉस्पिटल का शुभारंभ एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ यह अस्पताल आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों के लिए एक भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)