कासगंज 02 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर पत्रकार समाज कल्याण समिति कासगंज ने दिया स्वच्छता का संदेश।

Oct 02, 2023 - 21:09
0 29

block-350 block-350

02 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर पत्रकार समाज कल्याण समिति कासगंज ने दिया स्वच्छता का संदेश। कासगंज/अमांपुर पर महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये उनके स्वच्छता सन्देश को जन जन तक पहुंचाने तथा गांधी जी के आदर्शों पर चलकर जीवन को सार्थक बनाने का आह्वान किया। सादा जीवन उच्च विचार एवं स्वस्थ जीवन के लिये स्वच्छता बनाये रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांधी जी द्वारा मानवाधिकारों की सुरक्षा तथा निर्बलों के उत्पीड़न को समाप्त करने, सामाजिक न्याय हेतु शासन की प्रतिबद्धता, ग्राम स्वराज्य की अवधारणा के अनुसार गांवो को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने, नैतिकता, भाईचारा तथा सर्वधर्म सम्भाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी गई।साथ ही स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से भी सादा जीवन उच्च विचार की शीख लेकर सभी ने सफाई अभियान को भी सफल बनाया इस मौके पर पत्रकार समाज कल्याण समिति कासगंज के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार,जिला संरक्षक भीष्म पाल सिंह, प्रभारी रामेश्वर सिंह, जिलाउपाध्यक्ष उमेश कुमार, जिला महा सचिव अनिल कुमार, जिला सचिव विपन कुमार, रवीश कुमार आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User