कलयुगी पुत्र ने पत्थर से सिर कुचलकर मां को मौत के घाट उतारा,बाल बाल बची बहन

Jul 29, 2026 - 20:32
0 1
कलयुगी पुत्र ने पत्थर से सिर कुचलकर मां को मौत के घाट उतारा,बाल बाल बची बहन

block-350 block-350

कलयुगी पुत्र ने पत्थर से सिर कुचलकर मां को मौत के घाट उतारा,बाल बाल बची बहन शमसाबाद/

फर्रुखाबाद । शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव खुड़ीना बैध में कलयुगी पुत्र पंकज राठौर पुत्र दुलारे उम्र 25 वर्ष ने पत्थर से अपनी मां नन्ही देवी पत्नी दुलारे उम्र लगभग 52 वर्ष की हत्या कर दी,और घर का गेट अंदर से बंद कर लिया,घर में मृतका की पुत्री सुषमा को भी हत्यारे पंकज ने कमरे में बंद कर लिया,और सुषमा पर भी जानलेवा हमला करने लगा चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मकान का गेट तोड़ दिया और कमरे को खुलवाने का प्रयास करने लगे,कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने कमरे का गेट तोड़कर बहन सुषमा की जान बचाई,हमलावर युवक पंकज लगभग एक घंटे तक मोहल्ले बालों और ग्रामीणों पर पथराव करता रहा,कड़ी मशक्कत के बाद हमलावर युवक पंकज राठौर को ग्रामीणों ने कब्जे में कर रस्सियों से बांध दिया।

ग्रामीणों द्वारा गांव में हुई हत्या की खबर थाना शमसाबाद पुलिस को दे दी गई,जिस पर शमसाबाद थानाध्यक्ष सचिन चौधरी फोर्स सहित घटना स्थल पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी,फील्ड यूनिट टीम ने घटना स्थल से नमूने एकत्रित किए,10 बजे पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी एकत्रित की,बही पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र पंकज राठौर को पुलिस हिरासत में ले लिया है,ग्रामीणों ने बताया कि कल दिन के समय पड़ोस में रहने वाली उमाकांति पत्नी ईश्वर दयाल के घर पर जाकर उनके गेट की कुंडी तोड़ दी,और हमलाबर हो गया लेकिन शोर मचाने पर भाग गया, जानकारी के अनुसार मोहल्ले के ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारा पंकज राठौर दो वर्ष पूर्व विक्षिप्त सा हो गया था,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User