श्रावण मास: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ नगर व सीओ सकीट ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
श्रावण मास: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ नगर व सीओ सकीट ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
एटा । श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग ने अपने-अपने क्षेत्र के कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पुलिस सहायता केंद्र सहित अन्य सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग ने थाना रिजोर क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया।
इसके साथ ही उन्होंने थाना रिजोर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं तथा पूरे मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)