कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एएसपी ने लिया जायजा
कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एएसपी ने लिया जायजा
एटा । आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने शनिवार को थाना मलावन क्षेत्र के आसपुर-करतला कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, संवेदनशील स्थलों, बैरिकेडिंग तथा कांवड़ मार्ग पर लगाए जा रहे चेतावनी एवं सांकेतिक बोर्डों का जायजा लिया। इसके अलावा पुलिस सहायता केंद्र, मेडिकल बूथ, शिविर एवं भंडारा स्थलों का भी निरीक्षण किया।
एएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए, यातायात सुचारु रूप से संचालित हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)