विकास और सुशासन से बदली मैनपुरी की पहचान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी ₹682.93 करोड़ की सौगात

Jul 27, 2026 - 08:10
0 18
विकास और सुशासन से बदली मैनपुरी की पहचान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी ₹682.93 करोड़ की सौगात

block-350 block-350

विकास और सुशासन से बदली मैनपुरी की पहचान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी ₹682.93 करोड़ की सौगात

मैनपुरी (अजय किशोर) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में 06 अरब 82 करोड़ 93 लाख रुपये की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति के चेक, आवास की चाबियां, आयुष्मान कार्ड और निःशुल्क गैस कनेक्शन भी वितरित किए। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनपुरी महर्षि मयन, महर्षि च्यवन और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक महाराजा तेज सिंह चौहान की पावन भूमि है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले की गलत नीतियों, अपराध और माफिया संरक्षण के कारण प्रदेश और मैनपुरी की पहचान प्रभावित थी, जिससे युवाओं, किसानों और व्यापारियों को बाहर सम्मान नहीं मिलता था। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की विकासपरक व जीरो टॉलरेंस नीतियों से प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।

अब कानून का राज है और उत्तर प्रदेश 'बीमारू' राज्य की छवि से बाहर निकलकर देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बन रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब सरकारी नौकरियां सिफारिश या भ्रष्टाचार से नहीं, बल्कि पूर्ण पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर दी जा रही हैं। 'एक जनपद-एक उत्पाद' योजना के तहत मैनपुरी की प्रसिद्ध 'तारकशी' कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। किसानों के कल्याण का उल्लेख करते हुए उन्होंने घोषणा की कि सरकार किसानों को सिंचाई के लिए दिन में 10 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराएगी। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में मैनपुरी में महाराजा तेज सिंह की स्मृतियों को सहेजने के लिए आधुनिक संग्रहालय और भव्य ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जा रहा है, साथ ही सड़कों के चौड़ीकरण और बाईपास निर्माण से ढांचागत विकास को नई गति मिली है। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और सुदृढ़ कानून व्यवस्था की सराहना की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत तारकशी निर्मित प्रतिमा, स्थानीय व्यंजन सोहनपापड़ी और जिले के प्रतीक सारस की प्रतिमा भेंट कर किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का निरीक्षण किया, पौधारोपण किया और मैनपुरी के विकास पर आधारित एक लघु फिल्म का अवलोकन भी किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User