Etah News : फर्जी दस्तावेजों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में चार गिरफ्तार
Etah News : फर्जी दस्तावेजों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में चार गिरफ्तार
एटा । थाना मारहरा पुलिस ने धोखाधड़ी एवं फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस ने थाना मारहरा पर दर्ज मुकदमा संख्या 0032/2026, धारा 318(2), 338, 336(3), 340(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 3/5 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में हरिशचंद्र पुत्र तेजप्रकाश (निवासी ग्राम पिवारी, थाना मारहरा, वर्तमान पता न्यू शांति नगर कॉलोनी, गाजियाबाद), गोपालदास पुत्र दयाशंकर (निवासी ग्राम पिवारी), धीरेन्द्र पुत्र श्याम सुंदर (निवासी ग्राम पिवारी, वर्तमान पता दीनदयाल कॉलोनी, नदरई गेट, कासगंज) तथा विकास पुत्र सतकेतु (निवासी ग्राम पिवारी, थाना मारहरा) शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल योगेश कुमार तथा आरक्षी एलेन्स शामिल रहे। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)