दिल्ली में अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में फर्रुखाबाद में सपा का धरना-प्रदर्शन

Jul 23, 2026 - 07:11
0 0
दिल्ली में अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में फर्रुखाबाद में सपा का धरना-प्रदर्शन

block-350 block-350

दिल्ली में अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में फर्रुखाबाद में सपा का धरना-प्रदर्शन

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में शुक्रवार देर रात फर्रुखाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता लोहिया तिराहे पर एकत्र हुए और धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। सपा नेताओं के अनुसार, दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसकी सूचना मिलते ही जिले में सपा कार्यकर्ता सपा कार्यालय पर जुटे और पैदल मार्च करते हुए लोहिया तिराहे पहुंचे। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का अधिकार है।

उन्होंने विपक्षी नेताओं की हिरासत की निंदा करते हुए अखिलेश यादव की शीघ्र रिहाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना स्थल पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कादरी गेट थाना पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User