मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, नवाबगंज में तैयारियों का जायजा

Jul 17, 2026 - 08:02
0 0
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, नवाबगंज में तैयारियों का जायजा

block-350 block-350

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, नवाबगंज में तैयारियों का जायजा

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री के संभावित जनपद दौरे को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। शासन से कार्यक्रम की अंतिम स्वीकृति मिलने से पहले ही प्रशासन ने तैयारियों का आकलन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने नवाबगंज पहुंचकर संभावित कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नगर पंचायत द्वारा निर्मित स्टेडियम का निरीक्षण कर वहां की सुविधाओं, कार्यक्रम आयोजन की संभावनाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान मंच निर्माण, वीआईपी व्यवस्था, आमजन के बैठने की क्षमता, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई।

 मुख्यमंत्री के संभावित हेलीकॉप्टर आगमन को देखते हुए प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने हेलीपैड के लिए जमीन की स्थिति, समतलीकरण और सुरक्षा मानकों की जांच की तथा आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यक्रम में पहुंचने वाले वाहनों को देखते हुए पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, वीआईपी आगमन-प्रस्थान मार्ग और आमजन के प्रवेश व निकास की योजना पर भी विचार किया गया। निरीक्षण टीम में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User