Etah News : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानेदार पुलिस लाइन भेजे गए
Etah News : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानेदार पुलिस लाइन भेजे गए
एटा। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. इलामरन जी ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 20 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। जारी स्थानांतरण सूची में कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को कोतवाली देहात से कोतवाली नगर, प्रेमपाल सिंह को कोतवाली नगर से अवागढ़, महिला निरीक्षक नंदनी को महिला थाना से कोतवाली नगर तथा रूपेश कुमार वर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक अलीगंज बनाया गया है।
वहीं निरीक्षक संजय पाल सिंह को जलेसर से पुलिस लाइन, राकेश कुमार सिंह को मलावन से नयागांव, अनिल कुमार सिंह को नयागांव से राजा का रामपुर, धनपाल सिंह को डीसीआरबी से मलावन तथा अभिषेक दीक्षित को अवागढ़ से जलेसर भेजा गया है। थानाध्यक्ष स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है। जैथरा के थानाध्यक्ष जीतेश ठाकुर, अलीगंज के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह तथा जसरथपुर के थानाध्यक्ष विजय सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।
वहीं पुलिस लाइन से सुनील वर्मा को जैथरा, योगेंद्र सिंह को मारहरा, कृष्णकांत लोधी को कोतवाली देहात, नीतू वर्मा को महिला थाना, विदेश राठी को मिरहची तथा मधु दुबे को सकीट थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा निरीक्षक वेगराम को साइबर थाना से डीसीआरबी तथा निरीक्षक राजेश चौहान को पुलिस लाइन से प्रभारी यूपी-112 नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक मोहित शर्मा और पारस त्यागी के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
एसएसपी डॉ. इलामरन द्वारा किए गए इस व्यापक फेरबदल को जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)