Farrukhabad News :  गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट 

Jul 09, 2026 - 20:54
0 8
Farrukhabad News :  गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट 

block-350 block-350

Farrukhabad News :  गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट 

फर्रुखाबाद। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद जिले में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। बाढ़ चौकियां और नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिए गए हैं। पांचाल घाट पर पिछले दो दिनों में गंगा का जलस्तर करीब चार से पांच फीट बढ़ने से घाट किनारे रहने वाले पंडों और दुकानदारों ने सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। सिंचाई विभाग के अनुसार नरौरा बांध से करीब 11 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर 134.50 मीटर से ऊपर पहुंच गया है। कई स्थानों पर कटान भी शुरू हो गई है। उधर, रामगंगा नदी में भी खो बैराज से 200 क्यूसेक और रामनगर बांध से 100 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। फिलहाल जलस्तर सामान्य है, लेकिन लगातार बारिश के कारण इसमें बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। अधिशासी अभियंता दुर्ण कुमार ने बताया कि दोनों नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User