बकाया टैक्स वाले 30 वाहन नीलाम, बिना कर जमा किए सड़क पर दौड़े तो होगी सीधी सीज कार्रवाई

Jul 09, 2026 - 20:51
0 1
बकाया टैक्स वाले 30 वाहन नीलाम, बिना कर जमा किए सड़क पर दौड़े तो होगी सीधी सीज कार्रवाई

block-350 block-350

बकाया टैक्स वाले 30 वाहन नीलाम, बिना कर जमा किए सड़क पर दौड़े तो होगी सीधी सीज कार्रवाई

फर्रुखाबाद। परिवहन विभाग ने बकाया वाहन कर जमा न करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को आरटीओ (प्रवर्तन) कानपुर राहुल श्रीवास्तव की मौजूदगी में जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में लंबे समय से सीज खड़े 30 वाहनों की नीलामी की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कर बकाया होने के बावजूद सड़क पर संचालित मिलने वाले वाहनों को सीज कर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। नीलामी थाना मोहम्मदाबाद, थाना राजेपुर, थाना जहानगंज, पुलिस चौकी मदनपुर, आईटीआई तथा याकूतगंज में निरुद्ध वाहनों की की गई। आरटीओ (प्रवर्तन) ने वाहन स्वामियों से समय पर वाहन कर जमा करने की अपील करते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

इसके बाद आरटीओ (प्रवर्तन) राहुल श्रीवास्तव ने जसमई-टिमरूआ मार्ग स्थित अमोनिया फैक्ट्री के पास संचालित प्रत्यायन चालक प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीआई) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 'मां के नाम एक वृक्ष' अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण केंद्र संचालकों को निर्देश दिए गए कि केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को ड्राइविंग टेस्ट में सफल घोषित किया जाए, जिन्होंने निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण पूरा किया हो। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 से ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए सभी आवेदकों के लिए एडीटीआई में ड्राइविंग टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए प्रशिक्षण और परीक्षण की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत तथा एआरटीओ (प्रशासन) कृष्ण कुमार यादव भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User