तमंचे के बल पर दंपती से जेवर-नकदी लूटी, मासूम को बनाया बंधक

Jul 09, 2026 - 20:45
0 4
तमंचे के बल पर दंपती से जेवर-नकदी लूटी, मासूम को बनाया बंधक

block-350 block-350

तमंचे के बल पर दंपती से जेवर-नकदी लूटी, मासूम को बनाया बंधक

कम्पिल (फर्रुखाबाद)। कम्पिल थाना क्षेत्र में बुधवार रात चार सशस्त्र बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक दंपती से जेवर, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने वारदात के दौरान दंपती की पांच वर्षीय बेटी को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला चिनहघटपुर वार्ड अंबेडकर नगर निवासी राजवीर अपनी पत्नी ऋचा और पांच वर्षीय बेटी कृतिका के साथ बदायूं जनपद के खिरिया गांव में शादी समारोह में शामिल होकर बुधवार रात करीब 8:45 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। कम्पिल-बदायूं मार्ग पर पुल के निकट बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने तमंचा तानकर जेवर देने को कहा। विरोध करने पर उन्होंने पांच वर्षीय कृतिका को गोद में उठा लिया और जान से मारने की धमकी दी।

बेटी की जान बचाने के लिए महिला ने अपने सोने के कुंडल, मंगलसूत्र और नोजपिन उतारकर दे दिए। बदमाश महिला के पर्स में रखे करीब 15 हजार रुपये नकद और रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन भी लूट ले गए। वारदात के बाद आरोपी अतेना की ओर फरार हो गए। सूचना पर डायल-112 और कम्पिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी है। देर रात तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User