शनि जात मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
शनि जात मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
एटा। कस्बा जलेसर में आयोजित होने वाली शनि जात के सकुशल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर रविवार को जिलाधिकारी अरविंद सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने शनि जात परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम जलेसर पीयूष रावत, थाना प्रभारी संजय राघव सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)