प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 : पात्र-अपात्र लाभार्थियों की सूची नोटिस बोर्ड पर होगी प्रदर्शित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 : पात्र-अपात्र लाभार्थियों की सूची नोटिस बोर्ड पर होगी प्रदर्शित
एटा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के स्थलीय सत्यापन के उपरांत तैयार की गई पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची को पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित निकायों के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं परियोजना निदेशक, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), एटा ने बताया कि नोटिस बोर्ड पर सूची प्रदर्शित होने के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों का निस्तारण संबंधित निकाय एक सप्ताह के भीतर करेंगे। इसके उपरांत अंतिम पात्र-अपात्र लाभार्थियों की सूची तथा पात्र लाभार्थियों की पत्रावलियां डूडा कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि अंतिम रूप से चयनित पात्र लाभार्थियों का विवरण यूनिफाइड वेब पोर्टल पर अपलोड कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी तथा डीपीआर तैयार कर सूडा एवं शासन को प्रेषित की जाएगी, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)