आयरन इंजेक्शन के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Jul 01, 2026 - 08:05
0 3
आयरन इंजेक्शन के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

block-350 block-350

आयरन इंजेक्शन के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल में सामान्य प्रसव के बाद भर्ती 27 वर्षीय प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के जसमई कुइया बूट गांव निवासी माया पाल को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने सामान्य प्रसव से एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया था। सोमवार को छुट्टी की तैयारी के दौरान उन्हें आयरन का इंजेक्शन लगाया गया। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें उल्टी-दस्त शुरू हो गए।

उनका कहना है कि कई बार डॉक्टर को बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन समय पर चिकित्सक नहीं पहुंचे। बाद में माया की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर दोबारा लोहिया अस्पताल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। मृतका अपने पीछे दो बेटियां और एक नवजात पुत्र छोड़ गई हैं। घटना से परिवार में शोक का माहौल है। उधर, अस्पताल के सीएमएस डॉ. धीर सिंह ने बताया कि प्रसूता एनीमिया से पीड़ित थीं और चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार आयरन का इंजेक्शन लगाया गया था। इंजेक्शन के बाद उन्हें गंभीर रिएक्शन हुआ। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User