फर्राटा पंखे में उतरे करंट से महिला की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Jul 01, 2026 - 08:01
0 5
फर्राटा पंखे में उतरे करंट से महिला की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

block-350 block-350

फर्राटा पंखे में उतरे करंट से महिला की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

फर्रुखाबाद, संवाददाता। नवाबगंज थाना क्षेत्र के पुठरी गांव में सोमवार देर रात फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। पुठरी गांव निवासी काजल (30), पत्नी शेर सिंह, रात में रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान उन्होंने पास में चल रहे फर्राटा पंखे का प्लग निकालने का प्रयास किया। बताया गया कि पंखे में करंट उतर आया था। प्लग छूते ही उन्हें तेज बिजली का झटका लगा और वह अचेत होकर पंखे से चिपक गईं। खेत से लौटे ससुर छविनाथ ने बहू को अचेत देखा तो शोर मचाया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा बिजली का संपर्क बंद कर काजल को बाहर निकाला।

उन्हें तत्काल डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के परिवार में पति शेर सिंह के अलावा नौ वर्षीय पुत्र रोहन और छह वर्षीय जुड़वा बच्चे परी व राघव हैं। मां की असमय मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User