फर्रुखाबाद NRC में क्षमता से ज्यादा कुपोषित बच्चे भर्ती, केंद्रीय अधिकारी ने जांच के बाद मांगी रिपोर्ट

Jul 01, 2026 - 07:59
0 3
फर्रुखाबाद NRC में  क्षमता से ज्यादा कुपोषित बच्चे भर्ती, केंद्रीय अधिकारी ने जांच के बाद मांगी रिपोर्ट

block-350 block-350

फर्रुखाबाद NRC में क्षमता से ज्यादा कुपोषित बच्चे भर्ती, केंद्रीय अधिकारी ने जांच के बाद मांगी रिपोर्ट

फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल, फर्रुखाबाद स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई जब केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी सर्वदानंद बरनवाल ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन जांच शुरू की। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि वार्ड की स्वीकृत क्षमता केवल 10 बेड है, लेकिन वहां 14 गंभीर कुपोषित बच्चों का इलाज चल रहा था। इस स्थिति को देखते हुए अधिकारी ने साफ कहा कि किसी भी जरूरतमंद बच्चे को इलाज से वंचित नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन साथ ही व्यवस्था को तुरंत मजबूत करने के निर्देश दिए। अधिकारी ने वार्ड में मौजूद बच्चों के परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवाओं और भोजन की स्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से फल भी दिए, जिससे माहौल भावुक हो गया।

इसके बाद NRC प्रभारी डॉ. विवेक सक्सेना से उपचार प्रक्रिया, पोषण आहार और रिकवरी की विस्तृत जानकारी ली गई। रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया। रिकॉर्ड और रजिस्टर जांच में कुछ कमियां मिलने पर अधिकारी ने नाराजगी जताई और तुरंत सुधार के सख्त निर्देश दिए। अंत में उन्होंने कहा कि केंद्र की स्थिति पहले से बेहतर है, लेकिन इसे और प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे सुधार और संसाधन बढ़ाने की दिशा में निर्णय लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User