भाजपा ने जिले की चारों विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित कर चुनावी तैयारियों को दी गति

Jul 01, 2026 - 07:58
0 1
भाजपा ने जिले की चारों विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित कर चुनावी तैयारियों को दी गति

block-350 block-350

भाजपा ने जिले की चारों विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित कर चुनावी तैयारियों को दी गति

फर्रुखाबाद। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जिले की चारों विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने का संदेश दिया। फर्रुखाबाद व अमृतपुर विधानसभा का सम्मेलन जिला भाजपा कार्यालय में, कायमगंज का मीना गेस्ट हाउस तथा भोजपुर विधानसभा का सम्मेलन जहानगंज स्थित रामाधार कोल्ड स्टोरेज में संपन्न हुआ। सम्मेलनों में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क अभियान तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित फर्रुखाबाद विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब कम समय शेष है, ऐसे में प्रत्येक बूथ अध्यक्ष की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बूथ संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और चुनावी सफलता का आधार भी है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति के साथ सामूहिक रूप से सुना जाए तथा उसकी फोटो सरल ऐप पर अपलोड की जाए। साथ ही मतदाता सूची सत्यापन और नए मतदाताओं से संपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया गया। भोजपुर विधानसभा सम्मेलन में विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सरकार ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिन्हें जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए। कायमगंज विधानसभा सम्मेलन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन में बूथ कार्यकर्ता ही रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से “मेरा बूथ सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। सम्मेलनों में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रमों का उद्देश्य संगठन को मजबूत कर आगामी चुनाव के लिए तैयार करना बताया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User