मैनपुरी में अनफिट स्कूली वाहनों के संचालन पर रोक, लापरवाही बरतने वाले प्रबंधकों पर होगी सख्त कार्रवाई

Jun 30, 2026 - 08:10
0 8
मैनपुरी में अनफिट स्कूली वाहनों के संचालन पर रोक, लापरवाही बरतने वाले प्रबंधकों पर होगी सख्त कार्रवाई

block-350 block-350

मैनपुरी में अनफिट स्कूली वाहनों के संचालन पर रोक, लापरवाही बरतने वाले प्रबंधकों पर होगी सख्त कार्रवाई

मैनपुरी (अजय किशोर) जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जिला विद्यालय यान परिवहन समिति की बैठक में छात्र सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में कोई भी विद्यालय वाहन बिना फिटनेस के संचालित नहीं होना चाहिए। समीक्षा के दौरान सामने आया कि जिले के 252 विद्यालयों के 745 पंजीकृत वाहनों में से 240 वाहनों में फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण जैसी कमियां हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए इन कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि यदि अनफिट वाहन के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो सीधे विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में छात्र सुरक्षा के अन्य पहलुओं पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को अपने-अपने परिसरों में अग्निशमन यंत्रों को क्रियाशील रखने तथा इलेक्ट्रिकल सेफ्टी की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रार्थना सभाओं में बच्चों को भूकंप और अग्निकांड जैसी आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। इसके साथ ही, विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब के संचालन, वाहन चालकों के चरित्र व ड्राइविंग लाइसेंस के सत्यापन तथा घायलों की मदद करने वालों को गुड सेमेटरन योजना के तहत पुरस्कृत करने की बात कही। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जिलाधिकारी ने ओवर स्पीडिंग, बिना सीट-बेल्ट और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और संबंधित विभागों को मुख्य मार्गों को गड्ढा मुक्त करने तथा सड़कों के किनारे से अवैध अतिक्रमण और गिट्टी-मोरम बेचने वालों को हटाने का अभियान चलाने को कहा। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, सीएमओ डॉ. आर.सी. गुप्ता और डीआईओएस सतीश कुमार सहित कई विद्यालयों के प्रबंधक उपस्थित रहे, जबकि बैठक का संचालन एआरटीओ सिद्धार्थ यादव ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User