भागवत कथा का प्रसाद खाकर दौड़ने निकला इकलौता बेटा, मंदिर के पास अचानक गिरा... बुझ गया परिवार का चिराग

Jun 30, 2026 - 08:09
0 0
भागवत कथा का प्रसाद खाकर दौड़ने निकला इकलौता बेटा, मंदिर के पास अचानक गिरा... बुझ गया परिवार का चिराग

block-350 block-350

भागवत कथा का प्रसाद खाकर दौड़ने निकला इकलौता बेटा, मंदिर के पास अचानक गिरा... बुझ गया परिवार का चिराग

 फर्रुखाबाद । मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा दोयम में शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। भागवत कथा के समापन पर प्रसाद ग्रहण करने के कुछ ही देर बाद दौड़ लगाने निकले 14 वर्षीय किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंदिर के पास वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, गांव नवादा दोयम में भागवत कथा का समापन होने पर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में पंजीरी वितरित की जा रही थी। गांव निवासी किसान राकेश सिंह का 14 वर्षीय पुत्र पीयूष भी कथा में शामिल हुआ और प्रसाद ग्रहण करने के बाद अपने मित्र देबू के साथ रोज की तरह दौड़ लगाने निकल गया। बताया जाता है कि दौड़ पूरी कर जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी गांव के बाहर स्थित मंदिर के पास पीयूष अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। यह देखकर उसके मित्र देबू ने शोर मचाया।

आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी गई। पीयूष के चाचा वरुण राजावत तत्काल अपनी कार से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहम्मदाबाद लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार मच गई। गांव में भी मातम छा गया। सूचना पर भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। परिजनों के अनुसार, पीयूष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें सलोनी और मानसी शामिल हैं। पिता राकेश सिंह खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते बेटे की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल किशोर की अचानक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User