एटा में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 263 वाहनों के चालान

Jun 29, 2026 - 07:16
0 0
एटा में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 263 वाहनों के चालान

block-350 block-350

एटा में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 263 वाहनों के चालान

एटा । यातायात जागरूकता अभियान के तहत एटा यातायात पुलिस द्वारा शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया। यह चेकिंग अभियान थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत माया पैलेस एवं अलीगंज चौराहे पर चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा बिना हेलमेट, तीन सवारी, ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन एवं प्रेशर हॉर्न के दुरुपयोग जैसे मामलों की विशेष जांच की गई। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध सवारी, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना तथा ओवरस्पीडिंग के मामलों पर भी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 263 वाहनों के चालान किए गए तथा लगभग 4,72,000 रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट के उपयोग तथा सुरक्षित एवं संयमित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User