अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 8 चोरी की बाइकों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 8 चोरी की बाइकों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
मैनपुरी (अजय किशोर) जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घिरोर पुलिस, एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घिरोर-करहल मार्ग पर महाकाल ढाबा के पास से चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुलफान उम्र करीब 30 वर्ष, पुत्र सिराज खान, निवासी फक्कड़पुरा कस्बा व थाना जसवंतनगर, जनपद इटावा और असलम कुरैशी उम्र करीब 46 वर्ष, पुत्र जमील, निवासी कटरा बिल्लो चांद कस्बा व थाना जसवंतनगर, जनपद इटावा के रूप में हुई है। यह शातिर गिरोह अंतर्जनपदीय स्तर पर दुपहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)