Kasganj News : एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, दरोगा 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Jun 19, 2026 - 09:30
0 14
Kasganj News : एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, दरोगा 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

block-350 block-350

Kasganj News : एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, दरोगा 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कासगंज जिले के कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली सहावर परिसर में तैनात दरोगा भगवती प्रसाद को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया। आरोप है कि दरोगा ने एक मामले में चार्जशीट लगाने के नाम पर पीड़ित से 10 हजार रुपये की मांग की थी।

पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और जैसे ही दरोगा ने रकम ली, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User