अलीगंज पुलिस ने जुआ खेलते 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ₹15,840 नकद व ताश के पत्ते बरामद

Jun 19, 2026 - 07:11
0 0
अलीगंज पुलिस ने जुआ खेलते 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ₹15,840 नकद व ताश के पत्ते बरामद

block-350 block-350

अलीगंज पुलिस ने जुआ खेलते 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ₹15,840 नकद व ताश के पत्ते बरामद

एटा। जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अवैध जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹15,840 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0-139/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते: 1. तोहिद पुत्र तौफीक, निवासी मोहल्ला अंसारी, कस्बा व थाना अलीगंज, जनपद एटा 2. गुलहसन पुत्र मेंहदीहसन, निवासी मोहल्ला टपकनटोला, थाना अलीगंज, एटा 3. आदिल पुत्र अनवार, निवासी मोहल्ला रामप्रसाद गौड़, कस्बा व थाना अलीगंज, एटा 4. राजा उर्फ जुबेर पुत्र इस्तयाक, निवासी कूंचादायन, कस्बा व थाना अलीगंज, एटा बरामदगी: * 15,840 रुपये नकद * 52 ताश के पत्ते गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक कपिल कुमार, कांस्टेबल मोहित तालान, अरविंद कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल अनमोल, दिवाकर सिंह एवं आकाश खटाना की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User