जसरथपुर पुलिस ने फर्जी गोलीकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Jun 18, 2026 - 09:36
0 2
जसरथपुर पुलिस ने फर्जी गोलीकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

block-350 block-350

जसरथपुर पुलिस ने फर्जी गोलीकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एटा। थाना जसरथपुर पुलिस ने एक कथित गोलीकांड का सफल अनावरण करते हुए मामले को साजिशन रचा गया फर्जी घटनाक्रम पाया है। पुलिस ने इस प्रकरण में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। दिनांक 1 जून 2026 को थाना जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम दहेलिया पूठ में साधना मिश्रा (उम्र लगभग 40 वर्ष), पत्नी राजेश मिश्रा को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जसरथपुर में मु0अ0सं0 75/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई गहन विवेचना, घटनास्थल निरीक्षण, बयान एवं चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर यह पाया गया कि पूरा मामला वास्तविक गोलीकांड नहीं था, बल्कि पूर्व रंजिश के चलते रची गई साजिश थी। जांच में सामने आया कि ग्राम प्रधान बल्लू और अब्दुल रब के बीच लंबे समय से राजनीतिक व व्यक्तिगत रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के तहत कुछ लोगों ने मिलकर एक योजना बनाई, जिसमें साधना मिश्रा को गोली मारकर विरोधी पक्ष को फंसाने की साजिश रची गई। 1. अब्दुल रब पुत्र नौसे खाँ, निवासी ग्राम नदराला, थाना जसरथपुर, एटा 2. इस्तियाक उर्फ पठान पुत्र जाफर खाँ, निवासी ग्राम नदराला, थाना जसरथपुर, एटा अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष विजय सिंह, उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश, कांस्टेबल सौरभ कुमार, पंकज कुमार एवं रिक्रूट कांस्टेबल तुषार शर्मा की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User