Etah News : पिलुआ पुलिस ने मंदिर चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, दो शातिर अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार
Etah News : पिलुआ पुलिस ने मंदिर चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, दो शातिर अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार
एटा। थाना पिलुआ पुलिस ने मंदिरों से घंटा व अन्य सामान चोरी करने वाले एक शातिर अंतर्जनपदीय गिरोह का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पीतल के 39 छोटे-बड़े घंटे, एक सफेद धातु का छत्र, ₹15,000 नकद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा चोरी के उपकरण बरामद किए हैं। घटना का खुलासा 17 जून 2026 को किया गया। इससे पूर्व 16 जून 2026 को वादी ओमकार सिंह निवासी बंथल कुतकपुर द्वारा थाना पिलुआ में सूचना दी गई थी कि ग्राम बंथल स्थित चंडी माता मंदिर से लगभग 100 किलोग्राम वजन के पीतल के घंटे तथा माता का मुकुट व छत्र चोरी हो गए हैं। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस जांच एवं सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—विनोद कुमार निवासी थाना मिरहची (एटा) और योगेश उर्फ लाला निवासी थाना कोतवाली देहात (बुलंदशहर)—को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य मंदिरों से भी चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया, जिनमें थाना सकरौली, जसरथपुर एवं पिलुआ क्षेत्र के मंदिर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी मंदिरों की रेकी कर रात के समय वारदात को अंजाम देते थे और चोरी किए गए सामान को औने-पौने दाम में बेचकर धन आपस में बांट लेते थे। दोनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिन पर विभिन्न जिलों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)