किसान मिलन समारोह का भव्य आयोजन शिकोहाबाद में सम्पन्न
किसान मिलन समारोह का भव्य आयोजन शिकोहाबाद में सम्पन्न

किसानआयशर ट्रैक्टर्स ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं नवीन ट्रैक्टरों की दी जानकारी, 485 AT ट्रैक्टर का हुआ भव्य उद्घाटन
शिकोहाबाद, 17 जून 2026। किसानआयशर ट्रैक्टर्स द्वारा आयोजित “किसान मिलन समारोह” का भव्य आयोजन बुधवार को एच.के.एच. फार्म हाउस, एन.एच.-19, शिकोहाबाद में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 900 किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उपायों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री देवव्रत मिश्रा (जोनल मैनेजर, आयशर ट्रैक्टर्स) ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आयशर ट्रैक्टर्स सदैव किसानों की आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर विश्वसनीय, टिकाऊ एवं आधुनिक तकनीक से युक्त उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग, उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा खेती की लागत कम करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री अभिषेक पाल (क्षेत्रीय प्रबंधक सेल्स, आयशर ट्रैक्टर्स), श्री राजीव कटियार (सहायक महाप्रबंधक सर्विस, आयशर ट्रैक्टर्स), श्री अमित मनोचा (रिटेल मैनेजर, आयशर ट्रैक्टर्स) एवं श्री प्रशांत राजपूत (एरिया इंचार्ज, आगरा रीजन) ने भी किसानों को संबोधित किया। उन्होंने आयशर ट्रैक्टर्स की नवीनतम तकनीकों, सर्विस नेटवर्क, ग्राहक सुविधाओं तथा किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

समारोह का प्रमुख आकर्षण आयशर 380 4WD, प्राइमा G3 श्रृंखला एवं नवीन आयशर 485 AT ट्रैक्टर रहा। इस अवसर पर आयशर के नए 485 AT ट्रैक्टर का भव्य उद्घाटन किया गया। कंपनी के विशेषज्ञों ने ट्रैक्टरों की विशेषताओं, ईंधन बचत क्षमता, उच्च कार्यक्षमता, बेहतर प्रदर्शन तथा आधुनिक फीचर्स की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। किसानों ने ट्रैक्टरों का अवलोकन किया तथा तकनीकी विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक तकनीक आधारित ट्रैक्टर खेती के कार्यों को सरल, तेज एवं किफायती बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने आयशर ट्रैक्टर्स की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन किसानों को नई कृषि तकनीकों और आधुनिक उपकरणों की जानकारी प्रदान करते हैं, जिससे खेती को अधिक उत्पादक एवं लाभकारी बनाया जा सकता है। समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं किसानों का पटका पहनाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया गया।
इसके पश्चात सभी उपस्थित जनों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं व्यवस्थापन किसान आयशर ट्रैक्टर्स शिकोहाबाद टीम द्वारा किया गया। स्वागताध्यक्ष के रूप में इंजी. हेमराज सिंह प्रशान्त एवं डॉ. विश्वदीप प्रशान्त (किसान आयशर ट्रैक्टर्स) ने सभी अतिथियों एवं किसानों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)