सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ होगी प्रभावी कार्रवाई: जिलाधिकारी

Jun 13, 2026 - 21:04
0 11
सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ होगी प्रभावी कार्रवाई: जिलाधिकारी

block-350 block-350

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ होगी प्रभावी कार्रवाई: जिलाधिकारी

मैनपुरी (अजय किशोर) जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा के साथ थाना बिछवां में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में अधिकांश शिकायतें सार्वजनिक और निजी भूमि पर अवैध कब्जों से संबंधित मिल रही हैं। उन्होंने सख्त लहजे में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कहीं भी सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली, तो संबंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस पर प्राप्त होने वाले मामलों के लिए थाने से ही राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल मौके पर भेजी जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यथासंभव उसी दिन समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि फरियादियों को तुरंत राहत मिल सके और आम जनता के बीच यह संदेश पहुंचे कि शासन-प्रशासन उनकी शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। थाना समाधान दिवस के दौरान मिढ़ौली निवासी लाखन सिंह और अड़ूपुर निवासी अवधेश कुमार ने अपनी-अपनी जमीनों पर दबंगों व पड़ोसियों द्वारा कब्जा करने और मेड़ तोड़ने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर ही तहसीलदार भोगांव, उप निरीक्षक और लेखपाल की संयुक्त टीमें गठित कर उन्हें तुरंत मौके पर निस्तारण के लिए रवाना किया। श्री त्रिपाठी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मौके पर जाने वाली टीम की रवानगी और वापसी का विवरण थाने की जीडी (जनरल डायरी) में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, तथा स्थल पर कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के साथ-साथ कम से कम दो संभ्रांत व्यक्तियों के हस्ताक्षर भी कराए जाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User