Etah News : क्षेत्राधिकारी कार्यालय का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण

Jun 02, 2026 - 21:34
0 1
Etah News : क्षेत्राधिकारी कार्यालय का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण

क्षेत्राधिकारी कार्यालय का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण

एटा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा, डॉ. इलामारन जि., ने आज क्षेत्राधिकारी सकीट कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध रजिस्टर और सीसीटीएनएस पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। एसएसपी ने कार्यालय में आईजीआरएस और महिला अपराधों से संबंधित प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। साथ ही, विवेचनाओं और जांच प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, एसएसपी ने अभिलेखों को अद्यतन और व्यवस्थित रखने के महत्व पर भी जोर देते हुए निर्देश दिए। इस निरीक्षण के माध्यम से कार्यालय में कार्य प्रणाली को और प्रभावी बनाने और आम जनता को बेहतर सेवा सुनिश्चित करने की पहल की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User