ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एस.पी. सिंह यादव ने किया एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण, कैडेटों के प्रदर्शन की सराहना

Jun 02, 2026 - 18:05
Updated: 20 days ago
0 24
ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एस.पी. सिंह यादव ने किया एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण, कैडेटों के प्रदर्शन की सराहना

block-350 block-350

ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एस.पी. सिंह यादव ने किया एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण, कैडेटों के प्रदर्शन की सराहना

शिकोहाबाद, 02 जून 2026। शिकोहाबाद स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में आयोजित एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-02) का मंगलवार को आगरा ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एस.पी. सिंह यादव (YSM) द्वारा निरीक्षण किया गया। यह शिविर 5 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट विभिन्न सैन्य एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर ने शिविर में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कैडेटों को दिए जा रहे ड्रिल प्रशिक्षण, हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, ऑब्स्टेकल (बाधा) प्रशिक्षण तथा अन्य सैन्य गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कैडेटों ने अपने कौशल, अनुशासन और प्रशिक्षण क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन प्रस्तुत किया, जिसकी ब्रिगेडियर सी.पी. सिंह यादव ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

अपने संबोधन में ग्रुप कमांडर ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कैडेटों को एनसीसी के आदर्श वाक्य “एकता और अनुशासन” को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन, जिम्मेदारी की भावना एवं देशभक्ति का विकास करती है, जो उन्हें भविष्य में एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायता प्रदान करती है। ब्रिगेडियर एस.पी. सिंह यादव ने शिविर की व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा कैडेटों की सहभागिता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने शिविर के सफल संचालन के लिए अधिकारियों, पीआई स्टाफ तथा प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर 5 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल सज्जन सिंह, कर्नल एस.एन. ठाकुर, मेजर शशिकांत कटियार, कैप्टन राजेंद्र सिंह यादव, कैप्टन भानु प्रताप सिंह, कैप्टन मनोज इंदौलिया, लेफ्टिनेंट देवेश यादव, सूबेदार मेजर राजवीर सिंह, सीनियर जेसीओ सुशील चाहर, ट्रेनिंग जेसीओ गोपाल सिंह गुर्जर सहित समस्त पीआई स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के दौरान कैडेटों ने विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्रुप कमांडर का स्वागत किया तथा अपनी दक्षता और अनुशासन का परिचय दिया। निरीक्षण के अंत में ग्रुप कमांडर ने शिविर के सुचारु संचालन एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों और कैडेटों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 

 5 यूपी बटालियन एनसीसी, शिकोहाबाद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User