25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jun 02, 2026 - 08:14
0 0
25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

block-350 block-350

25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना राजा का रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थाना राजा का रामपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 61/24, धारा 420, 465, 467, 468 एवं 506 भादवि के तहत अभियुक्त रजत पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी कसेरू बक्सर, थाना गंगानगर, जनपद मेरठ की तलाश की जा रही थी। अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मेरठ के साकेत चौराहा क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह, उपनिरीक्षक सुखनन्दन सिंह, उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User