पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार दो पीड़ितों को लौटाए 94,625 रुपये

Jun 02, 2026 - 08:16
0 0
पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार दो पीड़ितों को लौटाए 94,625 रुपये

पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार दो पीड़ितों को लौटाए 94,625 रुपये

एटा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं ठगी की गई धनराशि पीड़ितों को वापस दिलाने के अभियान के तहत थाना निधौली कलां और थाना पिलुआ पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। साइबर हेल्प डेस्क टीमों की त्वरित कार्रवाई से दो पीड़ितों के खातों में कुल 94,625 रुपये की धनराशि वापस कराई गई। थाना निधौली कलां क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 15,000 रुपये की ट्रांजैक्शन को होल्ड कराया। इसके बाद पीड़ित के खाते में 14,625 रुपये की धनराशि वापस कराई गई। पीड़ित ने पुलिस टीम और एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया। वहीं थाना पिलुआ क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ठगी गई 80,000 रुपये की पूरी धनराशि होल्ड कराकर शत-प्रतिशत रकम पीड़ित के खाते में वापस कराई।

पीड़ित ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User