Etah News : 6 दिन पूर्व हुई टप्पेबाजी का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026 - 21:07
0 4
Etah News : 6 दिन पूर्व हुई टप्पेबाजी का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

block-350 block-350

Etah News : 6 दिन पूर्व हुई टप्पेबाजी का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में करीब छह दिन पूर्व हुई टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 64 हजार रुपये बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार 23 मई 2026 को थाना कोतवाली नगर में ग्राम बछाकर थाना अवागढ़ निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया था कि 22 मई की सुबह करीब 10 बजे वह एक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम नगला कदम जा रही थी।

इसी दौरान कचहरी रोड पर दो व्यक्तियों ने उसे बातों में उलझाकर धोखाधड़ी से उसके कानों के कुंडल एवं अंगूठी उतरवा ली और मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में गठित टीमों ने घटना के खुलासे के लिए अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार तड़के सैनिक पड़ाव क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजाराम पुत्र मोहनराय निवासी तिलक नगर थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद, अर्जुन पुत्र लालता प्रसाद निवासी खेरा मोहल्ला थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद तथा गुलाब भाई उर्फ गुलशन पुत्र लालू राघव निवासी शक्ति नगर थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 64 हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी राजाराम के विरुद्ध रायबरेली सहित विभिन्न थानों में चोरी एवं अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User