एटा, फर्रुखाबाद समेत कई जिलों में मौसम का कहर! तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी

May 28, 2026 - 20:51
0 39
एटा, फर्रुखाबाद समेत कई जिलों में मौसम का कहर! तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी

block-350 block-350

एटा, फर्रुखाबाद समेत कई जिलों में मौसम का कहर! तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी

फर्रुखाबाद/ प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार फर्रुखाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक फर्रुखाबाद, कन्नौज, एटा,  हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, सीतापुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, कुशीनगर, बलरामपुर, बहराइच, सोनभद्र और भदोही सहित कई जिलों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

 इसके साथ ही कई स्थानों पर बिजली गिरने और तेज बारिश की भी संभावना बनी हुई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बेहद सावधानी बरतें और बिना जरूरत घरों से बाहर निकलने से बचें। खासकर किसानों को खेतों में काम करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खुले मैदान, पेड़ों के नीचे, बिजली के खंभों और टीन शेड के आसपास खड़े होना खतरे से खाली नहीं बताया गया है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि आंधी और बिजली गिरने की स्थिति में लोग तुरंत किसी पक्के भवन में शरण लें। वाहन चला रहे लोग सुरक्षित स्थान देखकर वाहन रोक दें। पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर बांधकर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा लोगों को मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल न करने और विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

जलभराव वाले क्षेत्रों और टूटे हुए बिजली के तारों के पास जाने से भी मना किया गया है। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल मौसम विभाग व प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है। - मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखें। - सुरक्षित भवन में रहें और खिड़की-दरवाजे बंद रखें। - मोबाइल में “सचेत” और “दामिनी” ऐप का उपयोग करें। - टॉर्च और जरूरी सामान पहले से तैयार रखें।

---------------------* -

पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों के पास न जाएं। - खराब मौसम में बाइक या खुले वाहन से यात्रा न करें। - टूटे बिजली के तारों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। - सोशल मीडिया पर अफवाहें और अपुष्ट खबरें साझा न करें। प्रशासन ने कहा है कि थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसे को टाल सकती है। इसलिए सभी लोग सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User