घिलौआ जमीन विवाद में फायरिंग व मारपीट, 8 आरोपी गिरफ्तार

May 27, 2026 - 17:54
Updated: 20 days ago
0 20
घिलौआ जमीन विवाद में फायरिंग व मारपीट, 8 आरोपी गिरफ्तार

block-350 block-350

घिलौआ जमीन विवाद में फायरिंग व मारपीट, 8 आरोपी गिरफ्तार

एटा। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने ग्राम घिलौआ में जमीन कब्जे को लेकर हुए विवाद, मारपीट और फायरिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो खोखा कारतूस 315 बोर भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम घिलौआ में दो पक्षों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई और एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई।

 मामले में थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा संख्या 25/2026 धारा 190/191(2)/191(3)/115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सतेन्द्र पुत्र अर्जुन सिंह, बिजेन्द्र पाल पुत्र अर्जुन सिंह, जगमोहन पुत्र अर्जुन सिंह, मोहर सिंह पुत्र सोरन सिंह, ज्ञानदीप उर्फ बोबी पुत्र मोहर सिंह, धर्मवीर पुत्र रविन्द्र सिंह और यदुवीर पुत्र देव सिंह निवासी ग्राम घिलौआ थाना कोतवाली देहात एटा तथा राकेश कुमार पुत्र नाहर सिंह निवासी नगला सूमरा थाना ढोलना जनपद कासगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह पवार, उपनिरीक्षक दुलीचन्द यादव, हेड कांस्टेबल राधाकृष्ण दीक्षित, हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह और कांस्टेबल केशव अग्रवाल शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User