मलावन टोल प्लाजा पर चला “ड्रंक एंड ड्राइव” अभियान, 19 चालक कार्रवाई की जद में

May 24, 2026 - 06:47
0 28
मलावन टोल प्लाजा पर चला “ड्रंक एंड ड्राइव” अभियान, 19 चालक कार्रवाई की जद में

block-350 block-350

मलावन टोल प्लाजा पर चला “ड्रंक एंड ड्राइव” अभियान, 19 चालक कार्रवाई की जद में एटा। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार देर रात जनपद एटा में विशेष “ड्रंक एंड ड्राइव” चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय ने किया, जबकि क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से अभियान का संचालन कराया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस के टीआई एवं टीएसआई के साथ थाना मलावन, सकीट एवं रिजौर पुलिस की संयुक्त टीम ने जनपद की सीमा स्थित मलावन टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग की। रात्रि 08 बजे से 11 बजे तक विशेष रूप से भारी वाहनों के चालकों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान 19 वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। सभी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई। इस दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा स्वयं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक भी किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User