वार्षिक निरीक्षण में SSP डॉ. इलामारन ने परखी थाना कोतवाली देहात की व्यवस्थाएं
वार्षिक निरीक्षण में SSP डॉ. इलामारन ने परखी थाना कोतवाली देहात की व्यवस्थाएं एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी ने थाना कोतवाली देहात का वार्षिक निरीक्षण कर थाना परिसर एवं कार्यालय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया तथा खामियों में शीघ्र सुधार कर अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने थाना हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, जनसुनवाई कक्ष एवं आईजीआरएस/मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से सुनने तथा उनका त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बैरक, भोजनालय एवं थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने साफ-सफाई एवं रखरखाव को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली देहात सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)