पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने लिया शुक्रवार परेड का निरीक्षण

May 22, 2026 - 08:58
Updated: 20 days ago
0 6
पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने लिया शुक्रवार परेड का निरीक्षण

block-350 block-350

पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने लिया शुक्रवार परेड का निरीक्षण एटा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी ने आज पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने परेड में शामिल सभी पुलिस कर्मियों के टर्नआउट की जांच की और अधिकारियों/कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी पहनने तथा जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। परेड के बाद सभी पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी कराई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी-112 वाहनों का निरीक्षण किया और वाहनों की लाइट, हूटर, पीए सिस्टम सहित दंगा नियंत्रण एवं सुरक्षा उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने समय पर प्रतिक्रिया (रिस्पॉन्स टाइम) सुनिश्चित करने के लिए कड़ा निर्देश भी दिया। इसके अलावा, डॉ. इलामारन ने मेंस, कैंटीन, बैरक और पुलिस आवासीय परिसर का निरीक्षण कर परिसर की समग्र व्यवस्था और साफ़-सफाई का जायजा लिया। कर्मचारियों की उपस्थिति, रहने-खाने-पीने की व्यवस्था और अन्य समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन संकल्पदीप कुशवाह, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User