फर्रुखाबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कानून व्यवस्था कसने को एसपी का एक्शन
फर्रुखाबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कानून व्यवस्था कसने को एसपी का एक्शन
फर्रुखाबाद। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी के आदेश पर दो निरीक्षकों और छह उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर प्रभारी रिट सेल बनाया गया है। वहीं समर बहादुर यादव को प्रभारी रिट सेल से अपराध शाखा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा उपनिरीक्षकों के तबादलों में भूकेन्द्र सिंह को थाना कमालगंज से थाना शमसाबाद भेजा गया है। महेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना शमसाबाद में तैनाती मिली है। धनीराम को पुलिस लाइन से थाना कायमगंज भेजा गया है। राकेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना जहानगंज में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। सर्वेश कुमार को थाना राजेपुर तथा अजय कुमार को थाना मेरापुर में नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि एसपी का यह निर्णय थानों की कार्यप्रणाली को अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनाने में मददगार साबित होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)