संविदा बिजली कर्मियों का फूटा गुस्सा: वेतन न मिलने पर हड़ताल की चेतावनी, अडाणी कंपनी पर गंभीर आरोप

May 21, 2026 - 07:42
0 6
संविदा बिजली कर्मियों का फूटा गुस्सा: वेतन न मिलने पर हड़ताल की चेतावनी, अडाणी कंपनी पर गंभीर आरोप

block-350 block-350

संविदा बिजली कर्मियों का फूटा गुस्सा: वेतन न मिलने पर हड़ताल की चेतावनी, अडाणी कंपनी पर गंभीर आरोप

कायमगंज/फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी के बीच कायमगंज क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने वेतन भुगतान और सुरक्षा सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे सामूहिक कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे, जिसका सीधा असर पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पर पड़ सकता है। संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामकिशन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अधिशाषी अभियंता विनोद कुमार कन्नौजिया को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि अडाणी एंटरप्राइजेज का टेंडर समाप्त होने के बावजूद अप्रैल 2024 का वेतन अब तक नहीं दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि कई महीनों से आर्थिक तंगी झेल रहे कर्मियों के सामने परिवार चलाने तक का संकट खड़ा हो गया है। 26 दिन की जगह 30 दिन काम, ओवरटाइम भी नहीं संविदा कर्मचारियों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि श्रम कानून के अनुसार प्रतिदिन 8 घंटे और महीने में 26 दिन कार्य का नियम है, लेकिन उनसे लगातार 30 दिन तक काम कराया जा रहा है। कई कर्मचारियों को 24 घंटे तक ड्यूटी पर तैनात रहना पड़ता है, जबकि अतिरिक्त कार्य का कोई भुगतान नहीं किया जा रहा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि स्टाफ की भारी कमी के कारण कुछ ही कर्मचारियों पर पूरे क्षेत्र की जिम्मेदारी डाल दी गई है। बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करने को मजबूर लाइनमैन कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए।

उनका कहना है कि लाइनमैन और एसएसओ को आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट, दस्ताने, सेफ्टी बेल्ट और टूलकिट तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। ऐसे में हाईटेंशन लाइनों पर काम करते समय हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। कर्मचारियों ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद कंपनी और विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। दो दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो ठप हो सकती है बिजली व्यवस्था संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर बकाया वेतन का भुगतान और अन्य मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो सभी कर्मचारी एक साथ काम बंद कर देंगे। कर्मचारियों ने कहा कि इसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग और संबंधित कंपनी की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान नावेद खां, भोला, मुकेश, पप्पू खां समेत बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे। गर्मी के इस दौर में संभावित हड़ताल को लेकर उपभोक्ताओं में भी चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इससे कायमगंज और आसपास के क्षेत्रों में बिजली संकट गहरा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User