सीएमओ ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण, दो का वेतन रोका*

May 21, 2026 - 07:47
0 3
सीएमओ ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण, दो का वेतन रोका*

block-350 block-350

सीएमओ ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण, दो का वेतन रोका*

मैनपुरी (अजय किशोर) मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर आरसी गुप्ता ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुबह 11.30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेखराजपुर का रुख किया, जहां फार्मासिस्ट मनीष मिश्रा और लैब टेक्नीशियन प्रतिभा तो उपस्थित मिले, लेकिन स्वीपर-चौकीदार राहुल सिंह ड्यूटी से नदारद पाए गए। केंद्र पर गंदगी और बदइंतजामी देखकर नाराज सीएमओ ने जागीर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आनंद किशोर को दोषी कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही फार्मासिस्ट को अस्पताल में जल्द से जल्द हीट वेव वार्ड तैयार करने और शिकायत पेटिका लगाने की हिदायत दी।

 इसके बाद सीएमओ दोपहर 12 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामान पहुंचे, जहां पूरा स्टाफ तो मौजूद था लेकिन सफाई व्यवस्था बेहद लचर मिली। इस पर उन्होंने फार्मासिस्ट ऋषि कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की चेतावनी दी, अन्यथा सख्त कार्रवाई की बात कही। इसके तुरंत बाद डॉ. गुप्ता ने किशनी के चिकित्सा अधीक्षक को फोन कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में दोपहर 12.58 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठगमा के निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट राजीव द्विवेदी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कार्रवाई करते हुए सीएमओ ने किशनी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय भदौरिया को उनका वेतन रोकने के आदेश जारी किए। दौरे के अंतिम चरण में दोपहर 1.35 बजे सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमरा पहुंचे, जहां सभी कर्मचारी और पैरामेडिकल स्टाफ अपनी ड्यूटी पर तैनात मिले। हालांकि, वहां मरीजों की कम संख्या को देखते हुए उन्होंने मेडिकल अफसर डॉ. संजीव कुमार को हर हाल में ओपीडी और आईपीडी बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने सभी प्रभारियों को चेतावनी दी कि यह औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे, इसलिए सभी समय से अस्पताल आएं और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें; किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पूरे निरीक्षण अभियान के दौरान प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर भी उनके साथ मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User