अलीगंज में डीएम ने किया सहायक निबंधन कार्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण

May 15, 2026 - 07:03
0 0
अलीगंज  में डीएम ने किया सहायक निबंधन कार्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण

अलीगंज में डीएम ने किया सहायक निबंधन कार्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण

एटा। जनपद एटा में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और प्रभावी, पारदर्शी तथा जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने आज अलीगंज तहसील स्थित पुरानी तहसील परिसर में संचालित सहायक निबंधन कार्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आमजन को मिलने वाली सुविधाओं, अभिलेखों की सुरक्षा, डिजिटलाइजेशन और छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत रूप से जायजा लिया। सहायक निबंधन कार्यालय में जिलाधिकारी ने लगभग 100 वर्ष पुराने भवन में अभिलेखों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सहायक निबंधन अधिकारी आर.एस. पाल को निर्देश दिए कि सभी अभिलेखों को डिजिटलाइज और इंडेक्स के अनुसार व्यवस्थित किया जाए तथा समयावधि के भीतर तहसील पोर्टल पर अपलोड किया जाए। इसके अलावा, भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर स्टांप एवं निबंधन विभाग, लखनऊ को भेजने के निर्देश भी दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए।

 इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। वार्डन प्रमिला कुमारी ने बताया कि विद्यालय में लगभग 100 छात्राएं पंजीकृत हैं और उन्हें निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने छात्रावास परिसर, रसोई, बाथरूम और आवासीय कमरों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। छात्राओं की सुरक्षा के लिए साइड बाउंड्री पर कांटेदार फेंसिंग, बरामदे में पर्दे और अतिरिक्त लाइट लगाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता, सहायक निबंधन अधिकारी आर.एस. पाल, नायब तहसीलदार हिमांशु और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User